Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सोख्ता से पानी निकालने को लेकर दो भाइयों में हुई मारपीट दोनों गंभीर रूप से घायल : NN81

 

संवाददाता : मंजीत मौर्य 

सोख्ता से पानी निकालने को लेकर दो भाइयों में हुई मारपीट दोनों गंभीर रूप से घायल : 

महराजगंज जिले पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुरवा के टोला लौकियाबान में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सोख्ता से पानी निकलने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। लाठी-डंडों  से हुए संघर्ष में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान अवस्था में सीधे पनियरा थाने पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

खबर के अनुसार राम रूप और राजाराम दोनों सगे भाई हैं दोनों के नल का पानी सोख्ता में जाता है। सोख्ता ओवरफ्लो हो गया था पानी रोड पर पसर रहा था।जिसे लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गईऔर जमकर लाडी डंडे चले। जिससे राम रूप उम्र 50 वर्ष,राजाराम उम्र 45 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए।घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह ने बताया कि राम रूप की तहरीर के  पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes