Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ : NN81

 

 मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश)

रिपोर्ट: जितेन्द्र शाक्य

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ : 

मगरौनी चौकी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी अभिमन्यु राजावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा सभी को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

चौकी प्रभारी अभिमन्यु राजावत ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में जनजागरूकता फैलाकर युवाओं को सही दिशा देना भी है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes