संवाददाता : देवराज मीणा
मुण्डावर, राजस्थान :
खैरथल-तिजारा जिले की मुण्डावर थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन (HR 55AB3587) को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह (RPS) के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी लाल सिंह (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी मोहर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से कार्रवाई को अंजाम दिया।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 को रजनीलाल प्रजापत निवासी सुंदरवाड़ी ने मुण्डावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जून की रात अज्ञात चोर उसके बाड़े से भैंस चोरी कर ले गए। शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ऐसे हुआ खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
नितिन पुत्र लक्ष्मण जाट (28), निवासी सुंदरवाड़ी, थाना मुण्डावर।
अंकुश कुमार पुत्र कंवर सिंह अहीर (29), निवासी लाडखेड़ा, थाना कोटकासिम।
सोनू उर्फ महेंद्र सिंह जोगी (30), निवासी गोठड़ा, थाना तिजारा।
गोलू उर्फ आदित्य पुत्र नरेंद्र सिंह अहीर (20), निवासी लाडखेड़ा, थाना कोटकासिम।
पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप HR 55AB3587 को जब्त कर लिया है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी मोहर सिंह, देवपाल सिंह (एसआई), नरेश कुमार (कांस्टेबल) तथा सुरेंद्र (साइबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

