Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा , डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार बच्चे की मौत, युवक की हालत गंभीर : NN81


 

लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा , डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार बच्चे की मौत, युवक की हालत गंभीर  : 

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र के चहमलपुर गांव में अभी एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां साइकिल पर जा रहे एक बच्चे और एक युवक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी लेकर शहर की तरफ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा भेजा गया 

 सूत्रों के अनुसार, मृतक बच्चा और घायल युवक दोनों दाउदपुर के पास राजापुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes