लोकेशन- सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश।
संवाददाता सतोष कुमार NN81
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनसुनवाई किया गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
आज दिनांक 18.07.2026 को जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया । जिसमें जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ उपस्थित रहें । तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । उक्त तहसील दिवस में राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण व तहसील सदर क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी मौजूद रहे । जनसुनवाई के उपरान्त एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से तहसील परिसर मे वृक्षा रोपण किया गया ।

