Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बिल्हा में तोपसिंह नवरंग का 'ऑपरेशन प्रहार': अवैध शराब के तस्करों में दहशत, बड़ी मात्रा में शराब जप्त : NN81


 

संवाददाता : राजेन्द्र डहरिया 

बिल्हा में तोपसिंह नवरंग का 'ऑपरेशन प्रहार': अवैध शराब के तस्करों में दहशत, बड़ी मात्रा में शराब जप्त : 

​बिलासपुर: बिल्हा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग की जांबाज टीम ने एक बार फिर अवैध शराब के कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। बिल्हा पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत की गई इस बड़ी कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया है।बिल्हा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि भैसबोड गांव का निवासी महेश कोसले अपने घर में अवैध शराब का जखीरा जमा कर इसे क्षेत्र में खपाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवरंग ने तनिक भी देरी नहीं की और अपनी स्पेशल सिविल टीम के साथ सीधे आरोपी के घर पर धावा बोल दिया।

​पुलिस की इस दबिश के दौरान आरोपी महेश कोसले के घर से 97 पाव देशी प्लेन और 25 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई। कुल 21.960 लीटर अवैध शराब की कीमत 10,260 रुपये आंकी गई है। तोपसिंह नवरंग के सख्त नेतृत्व में टीम ने आरोपी को मौके से ही धर दबोचा और उसे तुरंत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

​इस धाकड़ कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी नवरंग का नाम बिल्हा क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन गया है। नवरंग ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके इलाके में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस पूरी सफलता में प्र.आर. अमर चन्द्रा, आरक्षक सुमन चंद्रवशी,संतोष मरकाम और अर्जुन जांगडे की टीम ने जिस मुस्तैदी का परिचय दिया, उसकी पूरे जिले में चर्चा है।

​थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग की चेतावनी है कि 'ऑपरेशन प्रहार' का यह सिलसिला अभी थमेगा नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में यह और भी तेज होगा।

​-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes