Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आम आदमी पार्टी ने नगर परिषद अधिकारी को सोपा ज्ञापन : NN81



संवाददाता -मोहसिन खांन

राजगढ़ तलेन,आम आदमी पार्टी जिला संगठन मंत्री की  अध्यक्षता में ब्लॉक तलेन  के द्वारा नगर परिषद तलेन में पहुंचकर मुख्य नगर परिषद अधिकारी तलेन को ज्ञापन सौंपा गया 

जिसमें उक्त परिषद से मांग की गई की वार्ड क्रमांक 12 एवं 14 के मध्य में जो सफाई कर्मियों के द्वारा कचरा इकट्ठा करके आम जनमानस के घर के सामने ढेर लगाया जा रहा है और उसको 15 या 20 दिनों तक परिषद द्वारा नहीं उठाया जाता , जिससे आम जनमानस की तबीयत खराब हो रही है । 

एवं बरसात के मौसम में मच्छर ,मक्खी बहुत अधिक मात्रा में पनप रहे हैं और इस कारण से पूरे नगर में मलेरिया डेंगू एवं हैजा जैसी घातक बीमारी वार्ड से होकर नगर में फैलने का खतरा है उक्त मामले में परिषद को कुछ समय पहले भी आवेदन प्रस्तुत किया गया था लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई इसी को लेकर इस बार आम आदमी पार्टी ब्लॉक तलेन ने पुनः सीएमओ को त्वरित इकट्ठा हुए कचरे का स्थान बदलने एवं पड़े हुए कचरे को तत्काल में सफाई करने के लिए पुनः ज्ञापन प्रस्तुत किया है त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर आम आदमी पार्टी ब्लॉक तलेन विवश होकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी

ज्ञापन में जिला संगठनमंत्री रमेश चंद्र पुष्पद, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मालवीय , डॉ प्रेम सर, फारुख मंसूरी, सुनील माथुर, देवेंद्र वर्मा रामबाबू मालवीय, लक्ष्मी नारायण वर्मा आदि आप कार्यकर्ता  उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes