Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

निजी स्कूल के शिक्षक पर बच्चों से मारपीट का आरोप, परिजनों ने मुंडावर थाने में दी शिकायत : NN81

 

 संवाददाता: देवराज मीणा

 मुंडावर (राजस्थान)

मुंडावर क्षेत्र के ग्राम सिहाली खुर्द स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दो छात्रों के साथ कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बच्चों के परिजनों ने मुंडावर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता भीमसिंह मेघवाल निवासी शीलगांव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री, जो कक्षा 8 की छात्रा है, तथा उनके भाई नंदराम का पुत्र, जो कक्षा 6 में पढ़ता है, सिहाली खुर्द स्थित एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत हैं।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे तो वे काफी सहमे हुए थे। पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि विद्यालय के एक शिक्षक ने उनके साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने दोनों बच्चों को बेरहमी से पीटा, जिससे उनके शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई देवपाल मीणा ने बताया कि सिहाली खुर्द के एक निजी विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ दो बच्चों से मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes