Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अमलेश्वर धाम में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पावन उत्सव; उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : NN81

 

नौरोजाबाद/उमरिया

रिपोर्टर : मदनलाल बर्मन 

 उमरिया और डिंडोरी जिले की सीमा पर स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल अमलेश्वर धाम में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर धाम परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

दोपहर 11:30 बजे से शुरू हुए मुख्य अनुष्ठान

उत्सव के मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत दोपहर लगभग 11:30 बजे हुई। सबसे पहले परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री भगत गिरी (बच्चू महाराज) जी द्वारा देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और विधि-विधान से अभिषेक किया गया। इसके तुरंत बाद पूज्य महाराज जी की गुरु-पूजा का मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संत श्री रतन गिरी महाराज ने किया प्रथम पूजन

इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव में महाराज जी की प्रथम महाआरती और पाद्य पूजन का सौभाग्य सुप्रसिद्ध संत श्री रतन गिरी महाराज जी को प्राप्त हुआ। उनके पूजन के पश्चात सभी संत महात्माओं, एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हुआ पूर्व सांसद ज्ञान सिंह जी,(दाऊ) साहब, बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह (लालू भैया) जी तत्पश्चात सभी अमोल सेवक संघ के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा महाराज जी का सामूहिक पूजन-वंदन किया गया।

अमृतमयी वाणी से बरसा आशीर्वाद

पूजन कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद श्री श्री 1008 श्री भगत गिरी (बच्चू महाराज) जी ने व्यासपीठ से उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया। महाराज जी ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा के महत्व को समझाया और सभी के मंगल व उज्जवल भविष्य का शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।

हवन-पूजन, कन्या व ब्राह्मण भोजन और विशाल भंडारा

इस पावन अवसर पर धाम परिसर में आयोजित अखंड मानस कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद विधि-विध विधानसभा यज्ञ और हवन का आयोजन किया गया जिसकी पुणे होती के पश्चात पारंपरिक रूप से कल्याण पूजन और ब्राह्मण भोजन कराया गया। इसको उपरांत विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का शुभारंभ हुआ। अमोल सेवक संघ द्वारा भंडारे में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए व्यापक और सुचारू व्यवस्था की गई थी, जहां हजारों भक्तों ने पूरी श्रद्धा और बड़े भाव के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया! सेवक संघ ने उमरिया ,डिंडोरी,छत्तीसगढ़ ,शहडोल, भोपाल,सहित आसपास  क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं के प्रति पावन उत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes