संवाददाता - विक्रम सिंह भण्डारी
आमाबेडा - बुधवार यानि तहसील मुख्यालय आमाबेडा का साप्ताहिक बाजार का दिन उसके साथ दिन भर की तेज बारिश ने भी युवाओं का जोश को कमजोर नहीं कर पाया। एक बार फिर से अंतागढ़ को नया जिला बनाने की मांग तेज हो गई है और इस बार क्षेत्र के युवा पिढी कमर कस चुका है, आमाबेडा साप्ताहिक बाजार के दिन क्षेत्र के युवाओं ने अंतागढ़ को नया जिला बनाए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाए दिन भर तेज बारिश होती रही लेकिन क्षेत्र के गांव गांव से युवा प्रतिनिधि निकल कर आए और हस्ताक्षर अभियान मे भाग लेकर हस्ताक्षर किए हस्ताक्षर अभियान मे स्कुल के छात्र छात्राओं ने भी उपस्थित हो कर हस्ताक्षर किए और अंतागढ़ को जिला बनाए जाने की मांग को बुलंद किए। बिते कुछ दिनों से व्हाट्सप्प, फेसबुक जैसे शोसल मिडिया ग्रुपों मे क्षेत्र के युवाओं ने अंतागढ़ जिला निर्माण की मांग को लेकर तहलका मचा रखे हैं उनके प्रतिक्रियाओं को देखें तो लगता है वे अंतागढ जिला निर्माण पर अपने जनप्रतिनिधीयों के वादा खिलाफी को लेकर भी काफी नराज दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से बुधवार को तेज पानी बारिश के बिच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें अंतागढ़ विकास खण्ड मुख्यालय एवं क्षेत्र के अलग अलग पंचायतों से आए युवा भी उपस्थित हुए जिसे देख कर लगता है युवा जोश इस बार अंतागढ़ जिला निर्माण की मांग को लेकर कुछ अलग एवं एतिहासिक कदम उठाने के मुंड में नजर आते हैं,सैकड़ो युवाओं ने गांव गांव से पहुंच कर हस्ताक्षर किए हैं।
लखन तेता युवा प्रतिनिधि - अंतागढ़ को जिला बनाए जाने की मांग क्षेत्रवासियों के द्वारा लगातार की जाती रही है हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधि भी हमारे मांगो को तब जायज बताया करते थे और साथ आंदोलन किया करते थे लेकिन विधायक सासंद बनने के बाद भुल गए हैं अनदेखा कर रहे हैं जिससे हम युवा साथी काफी नाराज हैं आने वाले दिनों मे हमारा जिला निर्माण संघर्ष समिति एवं क्षेत्र के युवा साथी रणनीति बना कर कार्य करेंगे जरुरत पडी तो आंदोलन भी करेंगे।
जीनु नेताम युवा प्रतिनिधि - हमारा अंतागढ़ क्षेत्र खनिज सम्पदा से पुर्ण क्षेत्र है जिला बनाए जाने हेतु पर्याप्त भौगोलिक क्षेत्रफल है संसाधन हैं लेकिन सरकारें हमारे हक की मांगो को ध्यान नहीं दे रहे हैं अंतागढ़ जिला बन जाने से आमाबेडा तहसील क्षेत्र जो की अति पिछडा एवं सुदुरांचल क्षेत्र के रूप मे पहचाना जाता है जहां विकास के कार्य कच्छवें गति से हो रहे हैं हमारे क्षेत्र मे विकास कार्यों को गति मिलेगा अंतागढ़ जिला निर्माण की लडाई हमारे हक की लडाई है।

