रिपोर्टर : भानू मरकाम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा स्थित शासकीय डी.के.पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राज्य शासन की सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधानसभा संगठन प्रभारी रामसेवक पैकरा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, महाराज सिंह नायक, नगर पालिका कोटा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू, मंडल महामंत्री सुलेश पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

