नेशनल वर्कशाप में जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सरस्वती गिरियां का चयन :
पाटन /दुर्ग/राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा नेशनल टे्नर्स वर्कशाप माननीय श्री इंदरजीत सिंग खालसा राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स गाइड्स (छ.ग.)श्री बृजेश बाजपेयी राज्य सचिव के निर्देशानुसार एवं राज्य उपाध्यक्ष सुनीता संजय बोहरा , राज्य आयुक्त रोवर एवं जिला अध्यक्ष अशोक देशमुख,जिला मुख्य आयुक्त जीत यादव, जिला शिक्षा अधिकारी,पदेन जिला आयुक्त अरविंद मिश्रा, जिला आयुक्त गाइड वर्षा ठाकुर, के मार्गदर्शन मे नेशनल टे्नर्स वर्कशाप में जिला दुर्ग से गाइडर L.T.फ्लाक लीडर सरस्वती गिरियां का चयन हुआ यह आयोजन दिनांक 11 से 15 जूलाई 2026 तक भारत स्काउट्स गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जिला संघ दुर्ग की तरफ से इस चयन पर स्काउटर गाइड्रर परिवार एवं शुभ चिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सेवा जिला एवं राज्य का गौरव बढाने के लिए उन्के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिला संगठन आयुक्त बालक दास राऊत ने हर्ष व्यक्त किया।

