अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी में बालिकाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा :
उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण सार्जेंट मेजर रोहित कुमार दुबे एवं झारखंड साइक्लिंग संघ के संयुक्त सचिव राजेश यादव ने किया :
बालिकाओं हेतु 03 आयु वर्गों में किया गया आयोजन :
खेल एवं युवा मामले भारत सरकार , नई दिल्ली के निदेश के आलोक में साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं साईं के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन, रांची के मार्ग दर्शन में साहेबगंज जिला साइक्लिंग संघ के तत्वाधान में आज जिला में बालिकाओं को खेल के प्रति रुझान, उनके अंदर आत्मबल एवं खेलों के बढ़ावा को लेकर अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी लीग के आयोजन तीन वर्गों बालिका अंडर 14 वर्ष तक,जूनियर बालिका अंडर 18 वर्ष तक एवं सीनियर महिला ओपन वर्ग के लिए सिदो कान्हु स्टेडियम, साहेबगंज से समाहरणालय परिसर रोड तक आयोजित किया गया। जिसमें कुल 203 बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
साइक्लिंग सीटी लीग तीनों आयु वर्गों का उद्घाटन सार्जेंट मेजर रोहित कुमार दुबे एवं झारखंड साइक्लिंग संघ के संयुक्त सचिव राजेश यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं विजेता प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट एवं सहभागिता प्रतिभागियों को भागेदारी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
परिणाम
सीनियर ओपन महिला
=================
प्रथम - क्रांति कुमारी
द्वितीय - निधि हांसदा
तृतीय - हीरा हेंब्रम
बालिका अंडर 18 वर्ष
================
प्रथम - सोनम कुमारी
द्वितीय - राधिका कुमारी
तृतीय - श्रुति कुमारी
बालिका अंडर 14 वर्ष
=================
प्रथम - लक्ष्मी कुमारी
द्वितीय - अंजली कुमारी
तृतीय - प्रतिज्ञा कुमारी

