Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

संगठन सृजन अभियान के तहत देवास में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जिला अध्यक्ष पद हेतु रायशुमारी आयोजित : NN81

 



संगठन सृजन अभियान के तहत देवास में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जिला अध्यक्ष पद हेतु रायशुमारी आयोजित : 

देवास। देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी की मंशानुसार चलाए जा रहे "संगठन सृजन अभियान" के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी जी के निर्देशानुसार तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी आबिद कागज़ी जी एवं सह-प्रभारी लियाकत अली गद्दी जी के मार्गदर्शन में देवास शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नए जिला अध्यक्षों के चयन हेतु गंगा पैराडाइज होटल, देवास में रायशुमारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन जी, शहर कांग्रेस संगठन महासचिव जाहिद पठान जी, जिला कांग्रेस ग्रामीण संगठन महासचिव जितेंद्र गौड़ जी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशोर चौहान जी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्रीकांत चौहान जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्षगण तथा देवास शहर एवं जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के वरिष्ठ कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पिपलिया मंडी नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष सरफराज मेव जी एवं विधायक प्रतिनिधि विश्वास दुबे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष पद के सभी दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संबंध में सुझाव लिए गए।

देवास अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रभारी जाहिर पठान जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देवास शहर एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए सक्रिय, समर्पित एवं संगठन को मजबूत करने वाले नेतृत्व का चयन करना था।

बैठक में शहर से 5 से 6 तथा ग्रामीण क्षेत्र से 4 दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए निजामुद्दीन (गोलू) काजी सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे और उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की। बैठक में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त होता दिखाई दिया, जिससे वे ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदारों में शामिल रहे।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिले की तीनों विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशियों का भी निजामुद्दीन (गोलू) काजी को भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। ऐसे में ग्रामीण जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम पर सहमति बनने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। वहीं शहर अध्यक्ष के नाम को लेकर अभी भी कई दावेदार मैदान में होने से अंतिम निर्णय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बैठक के अंत में सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने तथा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes