क्या आप भी यहां की मिठाई खाते हैं? मैनपुरी के नामी मिष्ठान भंडार पर छापा, 220 किलो एक्सपायरी सरसों का तेल और दूषित मिठाइयां मिलीं! :
मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कन्हैया मिष्ठान भंडार पर छापेमारी की।
जांच के दौरान दुकान में रखी दूषित एवं मानव उपभोग के लिए असुरक्षित मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।
इतना ही नहीं, कार्रवाई के दौरान 'कबीरा' ब्रांड का लगभग 220 किलो एक्सपायरी सरसों का तेल भी बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूरे तेल को जब्त कर नियमानुसार नष्ट कराया।
इसके अलावा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ यह कार्रवाई एक बड़ा संदेश भी है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर अब विभाग की नजर है। वहीं आम उपभोक्ताओं को भी खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग और एक्सपायरी डेट अवश्य जांचनी चाहिए।
🙏 अपील: यदि आपको कहीं भी मिलावटी, दूषित या एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो संबंधित विभाग को अवश्य सूचित करें। आपकी जागरूकता कई लोगों की सेहत बचा सकती है।

