Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार : NN81


 भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार : 

भीलवाड़ा जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मांडलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा (आईपीएस) के निर्देशानुसार जिले में अवैध बजरी परिवहन एवं खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश आर्य के निर्देशन तथा वृताधिकारी मांडलगढ़ योगेश शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी राजकुमार नायक के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

थाना प्रभारी राजकुमार नायक के नेतृत्व में गठित टीम मंगलवार सुबह करीब 9:20 बजे गश्त के दौरान मुकनपुरिया क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान सामने से अवैध बजरी से भरा एक बिना नंबर का महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर-ट्रॉली आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

पुलिस ने मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। प्रारंभिक जांच में वाहन द्वारा अवैध बजरी का परिवहन किया जाना पाया गया। इस पर पुलिस ने धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं एमएमडीआर एक्ट की धारा 4/21 के तहत प्रकरण संख्या 193/2026 दर्ज किया है। साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

- थाना प्रभारी राजकुमार नायक

- हेड कांस्टेबल मनीष (1353)

- कांस्टेबल वीरेंद्र (2173)

- कांस्टेबल मूलचंद (1330)

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं बजरी परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes