Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

​लेन-देन के विवाद में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, दो आरोपी भाई गिरफ्तार : NN81

 

रिपोर्टर : निर्मल विश्वकर्मा 

 बरगी (जबलपुर)

 बरगी क्षेत्र के ग्राम मनखेड़ी में रविवार को पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गाँव के दो सगे भाइयों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

​पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

​बरगी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अशोक उइके के रूप में हुई है, जो मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था। शुरुआती जाँच में सामने आया है कि पैसों के लेन-देन की बात पर आरोपी लालू नेताम और दिनेश नेताम का अशोक से विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर लाठी-डंडों से अशोक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

​वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

​दोनों आरोपी गिरफ्तार,

​मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों (लालू नेताम व दिनेश नेताम) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मनखेड़ी के ही निवासी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes