संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम
जर्जर कुएं में गिरी गाय का सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला :
पिड़ावा। पिड़ावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रमायदलपत के गांव सारंगाखेड़ा में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक गाय गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे स्थित जर्जर कुएं में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
ग्रामीण पहलवान सिंह सिसोदिया ने बताया कि संबंधित कुआं काफी पुराना और जर्जर अवस्था में है।
कुआं करीब 50-60 फिट गहरा है और कई वर्षों से ऐसे ही खुला पड़ा हुआ है पानी नहीं होने की कारण कुएं में सांप, बिच्छू सहित कई जहरीले जीव मौजूद होने के बावजूद ग्रामीण रोशन सिंह और शंकर सिंह ने साहस का परिचय देते हुए कुएं में उतरकर गाय को रस्सियों से सुरक्षित बांधा।
इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से रस्सियों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद पहलवान सिंह सिसोदिया ने तत्काल मोबाइल वेटरनरी वैन को सूचना देकर गाय के स्वास्थ्यकीजांचकरवाई।
रेस्क्यू अभियान में भेरू सिंह, विष्णु शर्मा, नेपाल सिंह, लाल सिंह, ईश्वर सिंह, बालू सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया। ग्रामीणों की तत्परता और साहस से गाय की जान बच गई, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

