Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विद्युत कम्पनी प्रबंधन के वादाखिलाफी के विरोध में महासंघ का द्वितीय चरण के तहत क्षेत्रीय मुख्यालय में ज्ञापन कार्यक्रम : NN81

 

विद्युत कम्पनी प्रबंधन के वादाखिलाफी के विरोध में महासंघ का द्वितीय चरण के तहत क्षेत्रीय मुख्यालय में ज्ञापन कार्यक्रम : 

10 जुलाई को विशाल आक्रोश प्रदर्शन , 17 अगस्त से कामबंद आंदोलन

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ विद्युत कंपनी प्रबंधन के वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारी हितैषी बहुप्रतिक्षित मांग पुरानी पेंशन बहाली, संविदा नियमितीकरण, नियमित भर्ती, रिस्ट्रक्चरिंग, पदोन्नति, अंतरिम राहत, आउटसोर्स कर्मचारियों के अकाउंट में वेतन भुगतान और नियमित भर्ती में प्राथमिकता आदि मांगो के संबंध में द्वितीय चरण के तहत  दिनांक 03.07.2026 को महासंघ प्रांतीय संयुक्त महामंत्री श्री शिवेंद्र दुबे , दुर्ग क्षेत्रीय संयुक्त सचिव श्री किशोर चंद्राकर  दुर्ग क्षेत्रीय सह-कोषाध्यक्ष श्री देव कुमार साहू  तथा  दुर्ग क्षेत्रीय सदस्य श्री प्रवीण वर्मा , और प्रांतीय मंत्री श्री लाखन सिंह कुशवाहा , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री वीरेंद्र देवांगन के द्वारा अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजनांदगाव क्षेत्र श्री मंगल तिर्की जी को ज्ञापन सौंपा गया। 

ज्ञापन सौंपने के पूर्व प्रशासनिक भवन, राजनांदगाव में आमसभा कर सभी साथियों को 10 जुलाई को डंगनिया मुख्यालय, रायपुर आने का आह्वान किया गया।

मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में दिनांक 17 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन करने महासंघ द्वारा निर्णय लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes