Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

माचक नदी का रपटा डूबा, आवागमन पूरी तरह बंद : NN81


 

माचक नदी का रपटा डूबा, आवागमन पूरी तरह बंद : 

हरदा  जिले  कि तहसील सिराली के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण माचक नदी अजनाल नदी गंजाल नदी सियानी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रोल गांव स्थित माचक नदी का रपटा पूरी तरह पानी में डूब गया है। रपटे के ऊपर तेज बहाव होने से दोनों ओर का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।

रपटे पर पानी का तेज बहाव होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र पर निगरानी रखने तथा लोगों से रपटे को पार करने का प्रयास न करने की अपील की है।

प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों ने लोगों से सावधानी बरतने और जलस्तर कम होने तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। तेज बहाव को देखते हुए किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes