Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सावन की आहट: तिकुनिया में पुलिस और जनता का 'सुरक्षा चक्र', कांवड़ यात्रा को लेकर थाना प्रभारी का सख्त संदेश : NN81

 


सावन की आहट: तिकुनिया में पुलिस और जनता का 'सुरक्षा चक्र', कांवड़ यात्रा को लेकर थाना प्रभारी का सख्त संदेश

​तिकुनिया (लखीममपुर खीरी): सावन के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले ही तिकुनिया पुलिस पूरी तरह से 'एक्शन मोड' में आ गई है। शांति और सौहार्द के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के उद्देश्य से तेज तर्रार थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने कोतवाली परिसर में एक अहम 'पीस कमेटी' बैठक बुलाई। बैठक में सुरक्षा का खाका खींचते हुए पुलिस और क्षेत्र के दिग्गजों ने कानून-व्यवस्था को लेकर मंथन किया।

​"शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नजर"

​बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि सावन का महीना आस्था का है, इसमें किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ मार्ग पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और उपद्रवी तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

​क्षेत्र के दिग्गजों ने भरी हुंकार

​इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। ग्राम पंचायत गुलरिया पतरसा के पूर्व प्रधान जगदीप सिंह जग्गा और गोविंद सोनी जैसे वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति ने बैठक को और अधिक गंभीरता प्रदान की। इन सम्मानित चेहरों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अपना पूरा योगदान देगी।

​सुझावों पर हुआ मंथन

​बैठक में उपस्थित पत्रकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव रखे। थाना प्रभारी ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि कांवड़ मार्ग की सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मीठ मछली की दुकानें बंद रहेंगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes