Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

डोंगरगढ़ के शहरी आरोग्य मंदिर छिरपानी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, उद्घाटन के बाद भी मरीजों को नहीं मिल रहीं आवश्यक सेवाएं : NN81

 


डोंगरगढ़, जिला राजनादगांव, छत्तीसगढ़ 

डोंगरगढ़ के छिरपानी बधियाटोला स्थित शहरी आरोग्य मंदिर में उद्घाटन के बाद भी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा अस्पताल के लिए स्वीकृत 37.50 लाख रुपये की राशि में से 12.50 लाख रुपये चिकित्सा उपकरणों के लिए निर्धारित थे, लेकिन अस्पताल शुरू होने के बाद भी नए उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसके बजाय अस्पताल स्टाफ को पुराने एवं जंग लगे उपकरण दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में मरीजों की ओपीडी पर्ची भी नहीं काटी जा रही है। स्टाफ का कहना है कि विभाग की ओर से अब तक ओपीडी पर्चियां उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इसके अलावा टीकों के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) भी अस्पताल में मौजूद नहीं है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अस्पताल का उद्घाटन वार्डवासियों एवं जनप्रतिनिधियों को बिना सूचना दिए जल्दबाजी में कर दिया गया। अस्पताल परिसर के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। परिसर में बाउंड्रीवाल का अभाव है और अस्पताल का कोई सूचना पटल भी नहीं लगाया गया है, जिससे मरीजों को अस्पताल ढूंढने में परेशानी होती है।

अस्पताल भवन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। भवन के कई हिस्सों में बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

बीएमओ ने क्या कहा?

इस संबंध में जब बीएमओ सुचित्रा श्रीवास्तव से पक्ष लिया गया तो उन्होंने बताया कि जनता की मांग तथा कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अस्पताल का उद्घाटन शीघ्रता में किया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल में कुछ बुनियादी सुविधाओं की कमी है, लेकिन आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes