Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

दुर्ग जिले में सबसे पहले पाटन तहसील के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के अर्जित अवकाश (Earned Leave) संबंधी आदेश जारी : NN81


छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, पाटन की पहल रंग लाई : 

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, पाटन के सतत प्रयासों एवं सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप दुर्ग जिले में सबसे पहले पाटन तहसील के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के अर्जित अवकाश (Earned Leave) संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। यह निर्णय प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे उनमें उत्साह एवं संतोष का वातावरण है।

शिक्षक फेडरेशन, पाटन ने इस उपलब्धि के लिए पाटन के माननीय तहसीलदार श्री ठाकुर एवं तहसील कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। फेडरेशन का कहना है कि प्रशासन द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए समय पर सकारात्मक निर्णय लिया गया, जिसके लिए पूरा शिक्षक समाज उनका ऋणी रहेगा।

फेडरेशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी शिक्षक हित से जुड़े सभी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाता रहेगा।

इस अवसर पर फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री हरिशंकर देवांगन एवं श्री खिलेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष श्री शेषनारायण साहू, सलाहकार श्री तोरण साहू तथा सदस्य श्रीमती करुणा पटेल, श्री दरबार साहू, श्री गौतम साहू सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तहसील प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

फेडरेशन ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी प्रशासन एवं शिक्षक संगठन के बीच इसी प्रकार सकारात्मक समन्वय बना रहेगा, जिससे शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण होता रहेगा और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहयोग मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes