रिपोर्ट : चन्द्रप्रकाश निर्णेजक
जोधरा ग्राम में पशु विभाग की त्वरित सेवा, गंभीर रूप से दो गायों का किया गया उपचार : NN81
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम जोधरा में पशुपालक नारायण पटेल द्वारा वर्ष 1962 पशु विभाग हेल्पलाइन पर सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होने के लगभग 30 मिनट के भीतर पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से बीमार दो गायों का सफलतापूर्वक उपचार किया।
उपचार कार्य में पशु चिकित्सक डॉ. गौरव, पेरावेट आशुतोष यादव, पायलट सुनील दास मानिकपुरी तथा वाहन क्रमांक CG02AU1554 की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पशु विभाग की त्वरित कार्रवाई से पशुपालकों एवं ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान ग्राम के कई नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें शिवम चंदेल, आत्मानंद प्रजापति, गोलू प्रजापति, नारायण पटेल तथा नारायण यादव प्रमुख रूप से शामिल थे। ग्रामीणों ने पशु विभाग की तत्परता और सेवा भावना की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया।

