संवाददाता : प्रहलाद कुमार सिन्हा
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पैरालीगल वालिटियर्स को दिए प्रचार-प्रसार करने तथा समाज के कमजोर एवं वचित वगों तक निशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने का निर्देश:
आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रीगरी की अध्यक्षता में पैरालीगल वालिटियर्स की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विधिक जागरूकता एवं जनहितकारी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर बर्चा की गई।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय एवं जिला कोण्डागाव में पदस्थ पैरालीगल वालिटियर्स उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने पैरालीगल वालिटियर्स को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा समाज के कमजोर एवं वचित्त वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैरालीगल वालिटियर न्याय एवं आमजन के बीच महत्वपूर्ण कार्य करते हैं. तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विधिक जागरूकता बढाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
बैठक में पैरालीगल वालिटियर द्वारा अपने अपने कार्य क्षेत्र में किए गए कार्यों, आयोजित विधिक साक्षरता शिविरों, लाभार्थियों को प्रदान की गई सहायता तथा आमजन की समस्याओं के सबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। इस दौरान बदियों, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की मी समीक्षा की गई।
अत में प्रधान न्यायाधीश महोदय ने सभी पैरालीगल वालिटियर्स को अधिक सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने, जनसमस्याओं की जानकारी प्राधिकरण तक पहुंचाने तथा शासन की जनकल्याणकारी एवं विधिक सहायता योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया।

