Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन : NN81

 

भीलवाड़ा के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन :

भीलवाड़ा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) भीलवाड़ा महानगर द्वारा शहर के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा (फायर एनओसी) की स्थिति की जांच तथा बिना आवश्यक अनुमति एवं सुरक्षा मानकों के संचालित संस्थानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

अभाविप विभाग संयोजक, महानगर मंत्री कुणाल सिंह राणावत ने बताया की परिषद ने मांग रखी शहर के समस्त शिक्षण संस्थानों की फायर एनओसी एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक जांच कराई जाए तथा जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है या जो अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes