Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर में 7 आवेदन प्राप्त, पीएम स्वनिधि के चेक वितरित : NN81


 संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर (फॉलोअप शिविर) के तहत बुधवार को नगर पालिका पिड़ावा परिसर में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं जनसमस्याओं से संबंधित कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पेंशन का 1, विवाह पंजीयन का 1, खाद्य सुरक्षा का 1, राशन संबंधी का 1, प्रधानमंत्री आवास योजना का 1 तथा पट्टे के 2 आवेदन शामिल रहे। सभी आवेदनों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

शिविर के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। योजना के तहत लाभार्थियों को 15-15 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए, वहीं एक लाभार्थी को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

शिविर में अधिशासी अधिकारी मनीष मीणा, वरिष्ठ सहायक श्याम बिहारी, सहायक कर्मचारी शम्भूलाल, महावीर प्रसाद सहित नगर पालिका के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes