Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शिकारीपाड़ा ने जीता जिला स्तरीय लिटिल चैम्प फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब; फाइनल में जरमुंडी को दी शिकस्त : NN81

 


लोकेशन : दुमका झारखंड 

रिपोर्ट : गौरव सिंह 

​ आउटडोर स्टेडियम, दुमका में आयोजित जिला स्तरीय दूसरी लिटिल चैम्प फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के बालक वर्ग में शिकारीपाड़ा प्रखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। शिकारीपाड़ा की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है।

​प्रतियोगिता के दौरान शिकारीपाड़ा के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही अपनी प्रतिभा और बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। शुरुआती मुकाबले में दुमका को 1-0 से हराने के बाद शिकारीपाड़ा ने पहले सेमीफाइनल मैच में काठीकुंड को 2-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में शिकारीपाड़ा की टीम ने जरमुंडी को पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

​झारखंड शिक्षा परियोजना, दुमका के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस आयोजन में विजेताओं का उत्साहवर्धन किया गया। बालक वर्ग में शिकारीपाड़ा का दबदबा रहने के साथ ही बालिका वर्ग में मसलिया की टीम चैंपियन बनी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes