Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा में शहरी सेवा शिविर: 69-ए के चार पट्टों का वितरण, आयुष विभाग ने किया स्वास्थ्य परीक्षण : NN81

 


 संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संचालित शहरी सेवा शिविर (फॉलोअप शिविर) के तहत गुरुवार को नगर पालिका पिड़ावा परिसर में शिविर आयोजित किया गया।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनीष मीणा ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 1, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 तथा पेंशन संबंधी 1 आवेदन शामिल है।

शिविर में पात्र लाभार्थियों को 69-ए योजना के अंतर्गत 4 पट्टों का वितरण भी किया गया। वहीं आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लाभार्थियों एवं मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।


शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया। नगर पालिका के समस्त कार्मिकों ने भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग दिया। प्रशासन ने नागरिकों से राज्य सरकार के इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes