Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

4 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर महेशपुर में झामुमो की रणनीतिक बैठक, विधायक ने कार्यकर्ताओं से की व्यापक भागीदारी की अपील : NN81

 

रिपोर्टर :- रंजित कुमार

4 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर महेशपुर में झामुमो की रणनीतिक बैठक, विधायक ने कार्यकर्ताओं से की व्यापक भागीदारी की अपील :

महेशपुर: आगामी 4 अगस्त को पाकुड़ के पुराने डीसी ऑफिस चौक पर आयोजित होने वाले दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि एवं उनकी आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह को लेकर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में दुमकाडांगा चौक पर झामुमो प्रखंड समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने की।

बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महेशपुर प्रखंड से अधिक से अधिक लोग समारोह में शामिल होकर दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकारों और जनहित के संघर्ष को समर्पित रहा। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी स्मरण करेंगी। ऐसे में उनकी स्मृति में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बैठक में जिला सचिव माईकिल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैईनुद्दीन अंसारी एवं अल्तमस हेंब्रम, हबीबुर रहमान उर्फ पोल्टु, मोहनलाल टुडू, निरोज मड़ैया, टाइगर शेख, सफाजुल अंसारी, नजरुल अंसारी, अशराफुल अंसारी, तारिक अनवर, रईसुद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes