Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आवारा कुत्ते के पीछे भागने से कुएं में गिरे 13 हिरण, कुत्ता भी मरा; 1-2 दिन पुरानी घटना : NN81


 

संवाददाता : राजेश मेवाड़ा 

आवारा कुत्ते के पीछे भागने से कुएं में गिरे 13 हिरण, कुत्ता भी मरा; 1-2 दिन पुरानी घटना : 

शाजापुर जिले  शुजालपुर क्षेत्र के खरदौनकलां में आवारा कुत्ते के आतंक से इंसान ही नहीं, वन्यजीव भी सुरक्षित नहीं हैं। कुत्ते से बचकर भागते समय हिरणों का पूरा झुंड कुएं में जा गिरा। हादसे में 13 हिरणों के साथ कुत्ते की भी मौत हो गई। घटना 1-2 दिन पुरानी बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह खेत मालिक को खेत में तेज दुर्गंध आने पर कुएं में झांककर देखा। कुएं की बिना मुंडेर वाली जगह में 13 हिरण और एक आवारा कुत्ते के शव तैर रहे थे। शव सड़-गल चुके थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसा शनिवार-रविवार को हुआ होगा।वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि कुत्ते से बचने के लिए भागते समय हिरणों का झुंड कुएं की टूटी-फूटी मुंडेर से नीचे गिर गया। गिरते समय कुत्ता भी हिरणों के साथ कुएं में गिरकर मर गया। कुएं में गिरे हिरणों में 4 नर और 9 मादा शामिल हैं। सभी वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति के हैं। इतनी बड़ी संख्या में हिरणों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वन्यजीव संरक्षण नियमों के अनुसार सभी मृत हिरणों और कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी शवों का नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वन विभाग ने खेत मालिकों से अपील की है कि खेतों में स्थित कुओं की मुंडेर तुरंत ठीक कराई जाए ताकि भविष्य में वन्यजीवों के साथ ऐसी घटनाएं न हों। साथ ही आवारा कुत्तों के झुंड पर नियंत्रण के लिए पंचायत स्तर पर कदम उठाने की जरूरत बताई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes