Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सिराली पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है "सेफ क्लिक" अभियान : NN81


 संवाददाता : अनिल मालवीय 

 सिराली पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है "सेफ क्लिक" अभियान : 

 हरदा जिले के नगर परिषद सिराली। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिराली पुलिस द्वारा "सेफ क्लिक" अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय सिराली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सिम स्वैप, सोशल मीडिया धोखाधड़ी एवं फर्जी कस्टमर केयर कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, मजबूत पासवर्ड रखने और टू-स्टेप वेरिफिकेशन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes