Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना कसरावद पुलिस द्वारा "SAFE CLICK-2026" अभियान के तहत बस स्टैंड पर सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..............NN81


·       "सतर्क नागरिक ही सायबर अपराधों के विरुद्ध सबसे मजबूत सुरक्षा कवच हैं।"


 


पुलिस मुख्यालय भोपाल,  पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 जून 2026 से प्रारंभ हुए राज्य स्तरीय सायबर जागरूकता अभियान "SAFE CLICK-2026" के द्वितीय संस्करण के अंतर्गत थाना कसरावद द्वारा स्थानीय बस स्टैंड कसरावद पर विशेष सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


यह कार्यक्रम थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को इंटरनेट एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा समाज में "सायबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)" की भावना को बढ़ावा देना है।


कार्यक्रम के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में उपस्थित लगभग 60 से 70 नागरिकों को विभिन्न प्रकार के सायबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग एवं यूपीआई संबंधी ठगी तथा ओटीपी धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। नागरिकों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।


इस अवसर पर पुलिस द्वारा सायबर सुरक्षा संबंधी पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित किए गए तथा जागरूकता पम्पलेट वितरित कर व्यापक तुम प्रचार-प्रसार किया गया। उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय सायबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय सायबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी देते हुए सायबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।


थाना कसरावद पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें, अपने परिवार एवं परिचितों को भी सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें तथा सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

संवाददाता अजीज सूफी 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes