खरगोन /24 जून 2026/ हरित क्रांति के अग्रदूत और मप्र के उप मुख्यमंत्री रहे स्व. सुभाष यादव की शुक्रवार 26 जून को उनके गृहगांव बोरावां में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है । उनके सुपुत्रों पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव और मप्र के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद के विधायक सचिन यादव ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार बाबूजी की 13 वीं पुण्यतिथी भक्ति दिवस के रूप में हमारे गांव बोरावां में मनाई जाएगी । भक्ति दिवस के अवसर पर भजन-कीर्तन- मारूती रामायण मंडल खरगोन एवं स्व.श्री सुभाष जी यादव पर बनाई रचनाओ पर आधारित गीत निमाड के गायक प्रस्तुत करेगे साथ ही पितृ पूजन भी होगा । इस अवसर पर सभी शैक्षणिक संस्थाओं में वृक्षारोपण होगा । पश्चात् महाप्रसादी का आयोजन होगा ।
संवाददाता अजीज सूफी
