प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गनपुरा पंचायत स्थित दूंगी बारमसिया गांव में झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य *उपासना मरांडी जी* के अथक प्रयास, जनहित के प्रति संवेदनशील सोच एवं निरंतर पहल से गांव में आखिरकार बिजली बहाल गया।
ज्ञात हो को एक महीना से गाँव मे बिजली आपूर्ति ठप क्योंकि आंधी पानी से ग्यारह हजार का पोल और तार टूट गया था और गांव में लंबे समय से बनी बिजली की समस्या बनी हुई थी इसकी जानकारी जिला परिषद सदस्य सुनीता मुर्मू ने झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी जी को दी थी । उपासना जी ने बिजली विभाग से वार्ता कर सुचारु रूप से बिजली बहाल करने को कही । विभाग ने बात को गंभीरता से लेते हुए सारे टूटे पोल और तार ठीक कर दिया।
अब क्षेत्र में सुचारू एवं बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित हो गया । इससे आमजन के दैनिक जीवन के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य आवश्यक कार्यों में भी सुविधा होगी।
उपासना मरांडी क्षेत्र की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। वे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयासरत है ।
ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए उपासना मरांडी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष एवं खुशी जाहिर की।
संगवादाता जगबंधु पाल
