Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र बदलने से छात्रों में नाराज़गी, प्रशासन पर मनमानी के आरोप.............NN81





‎झारडा। वर्षों से झारडा महाविद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित होती आ रही मध्य प्रदेश भोज ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को इस वर्ष अचानक उज्जैन स्थानांतरित किए जाने से विद्यार्थियों में भारी असंतोष देखा जा रहा है।

‎छात्रों का कहना है कि चाहे परीक्षार्थियों की संख्या कम रही हो या केवल एक ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुआ हो, फिर भी पूर्व वर्षों में झारडा महाविद्यालय में नियमित रूप से परीक्षा आयोजित की जाती रही है। 

‎लेकिन इस बार परीक्षा से मात्र एक दिन पहले शाम को 4 बजे महाविद्यालय के प्रभारी अजय राठौर द्वारा सूचना दी गई कि परीक्षाएं झारडा के बजाय उज्जैन में आयोजित होंगी।

‎ इस निर्णय से छात्रों को अनावश्यक आर्थिक बोझ, समय की हानि और यात्रा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी दावा है कि मध्य प्रदेश भोज ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से ऐसा कोई सार्वजनिक नियम या अधिसूचना सामने नहीं आई है, जिसमें इस प्रकार अचानक परीक्षा केंद्र बदलने का प्रावधान बताया गया हो।

‎छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन अतिरिक्त व्यवस्थाओं और मेहनत से बचने के उद्देश्य से यह कदम उठा रहा है। 

‎ संवाददाता प्रदीप बैरागी 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes