Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पाकुड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के सामान के रिसीवर समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, नगदी और जेवरात बरामद: NN81



 


पाकुड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के सामान के रिसीवर समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, नगदी और जेवरात बरामद: 

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना पुलिस ने कांड संख्या 28/26 के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के सामानों के रिसीवर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र के बोहरागाछी ग्राम निवासी रामबाबू उर्फ लखीचन्द मड़ैया (उम्र करीब 28 वर्ष, पिता- साजन मड़ैया) के रूप में हुई है, जो इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।

पुलिस द्वारा की गई जांच और छापेमारी में आरोपी की दुकान से चोरी के सामानों को गलाकर बनाए गए जेवरात बरामद किए गए हैं। इन बरामद आभूषणों में करीब 6 से 7 भर वजन की एक जोड़ा चांदी की चूड़ी और करीब 7 से 8 भर वजन का एक अन्य जोड़ा चांदी का जेवरात शामिल है। इसके साथ ही, चोरी के सामानों को बेचने से प्राप्त हुई राशि में से 500-500 रुपये के 100 नोट, यानी कुल 50,000 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।

इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। पुलिस रिमांड पर लिए गए चार अन्य अभियुक्तों—मिहिर ठाकुर, चंदन साहा, प्रसेनजीत साहा और चरणजीत साहा से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उनकी निशानदेही पर भी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इन चारों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पीआर बारशाथ हजार रुपये (नगद राशि) और कुछ अन्य जेवरात भी बरामद किए हैं। पाकुड़िया पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes