संवाददाता : प्रहलाद कुमार सिन्हा
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, संरक्षण एवं कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:
कोंडागांव 29 जून 2026/* नालसा/सालसा के मार्गदर्शन में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी* के निर्देशानुसार एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय* के नेतृत्व में नालसा द्वारा निर्धारित थीम "वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा के तहत आज बाजार स्थल, कोण्डागांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर प्रचार-प्रसार किया गया।
शिविर में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन कुमार बैध, तरूणा ध्रुव व पूर्णिमा भण्डारी* उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं, संरक्षण सबंधी प्रावधानों तथा न्याय तक उनकी सुगम पहुंच के सबंध में जागरूक करना था।
शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन को वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एव कल्याण से संबंधित विधिक प्रावधानों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, वृद्धा पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने हेतु उपलब्ध कानूनी उपायों से भी अवगत कराया गया।
प्रचार-प्रसार के दौरान प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने, सामाजिक सुरक्षा प्राप्त करने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता एवं न्याय प्राप्त करने का अधिकार है। शिविर में उपस्थित लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान का भाव रखने का संदेश भी दिया गया।

