Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कर्मचारी जागृति यात्रा भीलवाड़ा पहुंची, नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण............NN81




= अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की प्रदेशव्यापी कर्मचारी जागृति यात्रा शुक्रवार को पांचवें दिन भीलवाड़ा पहुंची। यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।


जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने लक्की ब्यावट सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।


सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने आरजीएचएस के निजीकरण पर रोक, सरेंडर लीव का भुगतान, चयनित वेतनमान का लाभ, संविदा एवं ठेका कर्मियों का नियमितीकरण, पदोन्नति में छूट, होमगार्ड को 12 माह रोजगार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी सहित 25 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया।


कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री मोहनलाल शर्मा, उपाध्यक्ष अजयवीर सिंह, कर्मचारी नेता शेर सिंह यादव, डॉ. रणजीत मीना, ओम प्रकाश चौधरी, प्रकाश यादव, महेश धाकड़, शशि कुमार शर्मा, प्रभु सिंह सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास ने यात्रा को मिले समर्थन के लिए कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 देवकरण माली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes