। जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून को शमशाबाद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि वीरता के सूर्य समता मूलक की स्थापना करने वाले मां भारती के सच्चे सपूत सनातन के रखवाले मेवाड़ के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनकी 15 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी प्रतिमा का अनावरण शमशाबाद नगर के प्रवेश द्वार पर स्थापित की जा रही है क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है तथा इससे नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति एवं त्याग की प्रेरणा मिलेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, पराक्रम और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया मूर्ति अनावरण किसान जवान महिला स्वाभिमान रैली में मुख्य अतिथि एवं अनावरण्कर्ता भारत सरकार के यशस्वी रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तथा आगरा का शीर्ष नेतृत्व लाखों की संख्या में जनता जनार्दन की उपस्थिति रहेगी नेतृत्व कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर विधायक विजय शिवहरे विधायक छोटेलाल वर्मा विधायक भगवान सिंह कुशवाहा कोऑपरेटिव अध्यक्ष प्रदीप भाटी पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर भाटी पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष सहदेव शर्मा मुकेश चाहर मनीष थापक लोकेंद्र लवानिया पंकज कटारा नरेश शर्मा मनीष जादौन भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
