। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से 12 जून की रात करीब 1:30 बजे बटियागढ़ क्षेत्र से दमोह की ओर जा रहा अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। जांच में ट्रक से लगभग 1200 पेटी शराब बरामद हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। संगठन ने इसे नशा मुक्ति अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।
संवाददाता.. दीपक गर्ग
