सीहोर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव के अवसर पर 17 जून, बुधवार को पावर हाउस परिसर में आयोजित होने वाले मूर्ति अनावरण एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा सर्व समाज को आमंत्रण पत्र जारी किया गया है।
आमंत्रण पत्र में समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में शामिल होकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके शौर्य, त्याग और स्वाभिमान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
राजपूत समाज द्वारा अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक है तथा उनका जन्मोत्सव समाज को एकता और गौरव का संदेश देता है।
अपीलकर्ता : राजपूत समाज
विष्णु प्रसाद
