वर्धा जिल्हे मे ड्रग्स ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 लाख 38 हजार 500 रुपये का कीमती सामान जब्त किया गया है और आरोपी के खिलाफ अल्लीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नेरी रोड पर की गई।
अल्लीपुर पुलिस ने जब NDPS एक्ट के तहत वर्धा से धोत्रा रोड पर छापा मारा, तो आरोपी पंकज उर्फ आकाश बजरंग वाघमारे, निवासी वर्धा, नेरी नाले के ऊपर पुल पर मौके पर मिला। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स, मोबाइल फोन और एक TVS जुपिटर मोपेड मिली।
आरोपी के पास से 1 लाख 38 हजार 500 रुपये की मेफेड्रोन (MD ड्रग्स), मोबाइल फोन और मोपेड जब्त किए गए और आरोपी के खिलाफ अल्लीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी पुलगांव डॉ. वंदना कारखेले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक संगीता हेलोंडे थानेदार अल्लीपुर, पुलिस उपनिरीक्षक वर्षा तांदूळकर, पुलिस हवलदार अजय वानखेड़े, अजय रीठे, रवि वर्मा, पंकज कापसे, सतीश हांडे द्वारा की गई।
वर्धा ते सतीश काळे की रिपोर्ट
