कुंभराज। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मृगवास थाना अंतर्गत सानई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज लोधी सहित चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश कुमार भिलाला, आरक्षक नीरज धाकड़, सोहन अनारे, राहुल बघेल रवि यादव को पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित NDPS एक्ट के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए सराहनीय कार्य किया गया, जिसके चलते यह सम्मान दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यवाही से समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ेगी और अपराधों पर अंकुश लगेगा।
पवन लोधा
