Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भाजपा मंडल कसडोल में "बढ़ता भारत - बदलता भारत" विषय पर कार्यशाला सम्पन्न*............NN81



आज भारतीय जनता पार्टी मंडल कसडोल कार्यालय में एक आवश्यक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत "बढ़ता भारत - बदलता भारत" विषय पर सम्पन्न हुई।


कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं प्रस्तावना के साथ हुआ, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष *डॉ. सुदीप मानिकपुरी* ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विगत 12 वर्षों में विकास, सुशासन, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। उपस्थित कार्यकर्त्ताओ, जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया पार्टी के रीती नीति के तहत कार्य करें तथा प्रदेश और जिला से प्रेषित कार्यक्रमों को मंडल स्तर पर संपादित करने कि बात कही।


कार्यशाला में जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री *श्री विजय यादव ज़ी* ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं, उपलब्धियों एवं संगठन द्वारा चलाए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 23 जून तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवधि में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक विकसित भारत संकल्प, चौपाल, लाभार्थी संपर्क अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, प्रेस वार्ता, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, युवा एवं महिला सम्मेलन सहित अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाने के लिए पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करें। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु मंडल स्तर पर व्यापक तैयारी एवं समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया।


कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।


इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संतोष पटेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes