Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नव नियुक्त एसडीएम विवेक गुर्जर का गंगापुर में भव्य स्वागत,..............NN81



= नव नियुक्त उपखंड अधिकारी (एसडीएम) विवेक गुर्जर के गंगापुर में पदभार ग्रहण करने पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर चिड़खेड़ा प्रशासक प्रतिनिधि एवं राजस्थान गुर्जर महासभा तहसील अध्यक्ष रतनलाल गुर्जर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।


स्वागत समारोह में गंगापुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजेश चौधरी, मंडल महामंत्री घनश्याम वैष्णव, शक्ति केंद्र संयोजक विजय सिंह, शिव वैष्णव, घनश्याम सुथार, राजू सालवी सहित मंडल कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि एसडीएम विवेक गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान होगा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विकास, जनहित के कार्यों तथा प्रशासनिक पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।


एसडीएम विवेक गुर्जर ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।


कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नव नियुक्त एसडीएम को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes