Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पखांजूर :- बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी, कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित : NN81


 

पखांजूर  :- बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी, कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित : 

अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पखांजूर में आम आदमी पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में "मेरा बूथ सबसे मजबूत" अभियान को लेकर विस्तृत मंथन किया गया तथा आगामी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन विस्तार के साथ-साथ क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, वनाधिकार, रोजगार तथा किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश मजूमदार ने कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है और जनसमस्याओं के समाधान में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है और मजबूत संगठन ही मजबूत जनआंदोलन की नींव है।

बैठक में प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes