डिंडौरी प्रवास पर रहेंगे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता :
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 29 एवं 30 जून 2026 को मंडला, नरसिंहपुर और डिंडौरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजनों में शामिल होंगे।
29 जून को सांसद श्री कुलस्ते नई दिल्ली से जबलपुर पहुंचेंगे, जहां से मंडला जिले के नारायणगंज, ग्राम पोंडी और नरसिंहपुर के गोटेगांव में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इस दौरान वे श्रद्धांजलि सभा एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। शाम को मंडला के कबीर चौक में आयोजित संत कबीर साहब प्राकट्य दिवस कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे।
30 जून को सांसद श्री कुलस्ते डिंडौरी जिले के प्रवास पर पहुंचेंगे। यहां वे जिला भाजपा मुख्यालय में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा जिले के समनापुर एवं कुटेला क्षेत्र में भी विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री कुलस्ते जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। प्रशासन द्वारा उनके प्रवास को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

