Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा में शहरी सेवा शिविर का जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण : NN81


 संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा में शहरी सेवा शिविर का जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण , पट्टे, पीएम स्वनिधि और आवास योजना के लाभ वितरित, महिला पार्क में किया पौधारोपण : 

पिड़ावा, 29 जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से संचालित शहरी सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका गैराज परिसर (पुरानी तहसील के पास) में आयोजित शिविर का जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में पट्टे, जन्म प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ एवं उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा की उपस्थिति में स्टेट ग्रांट एक्ट एवं धारा 69-ए के तहत 11 आवासीय पट्टे लाभार्थियों को वितरित किए गए। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को स्वीकृति चेक प्रदान किए गए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण पूर्ण कर चुके 3 पात्र लाभार्थियों को उनके नए मकानों की चाबियां सौंपी गईं तथा 2 लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

शिविर के दौरान जिला कलक्टर ने महिला पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes