सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीष शर्मा के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ। उनके सरल स्वभाव, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं आमजन के प्रति समर्पित सेवाओं को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मनीष शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई। मरीजों एवं ग्रामीणों के प्रति उनका सहयोगात्मक व्यवहार हमेशा सराहनीय रहा, जिसके कारण उनके विदाई समारोह में कई लोग भावुक हो गए।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केके शर्मा ग्राम प्रधान प्रेम सिंह चाहर, ओमप्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मनीष शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में मनीष शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अकोला क्षेत्र से उन्हें हमेशा स्नेह और सहयोग मिला, जिसे वह जीवनभर याद रखेंगे
विवेक लवानिया
